सरैया प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत की मतदान आज ही शाम 5:00 बजे तक हुआ। जिसके बाद देर शाम से मतगणना जारी है। जानकारी के अनुसार रात्रि 9:30 बजे तक दो बुथो की गिनती संपन्न हो गई। जिसमें अवधेश राय 250 मतों से आगे चल रहे हैं। परिणाम देर रात आने की संभावना बनी हुई है।