जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव काव्या सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 22 फरवरी को हरदोई के विक्टोरिया हॉल में एक विशाल 'मेगा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनमानस तक पहुँचाया जाएगा।