चौमूं: बिंदायका पिंडोलाई रोड पर 16 बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर जेडीए ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई
Chomu, Jaipur | May 4, 2026 बिंदायका पिंडोलाई रोड पर 16 बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर जयपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चला कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जयपुर विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। जेडीए की जॉन 12 में लगातार अवैध कॉलोनी की मिल रही शिकायतों के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची।