कासगंज: कासगंज जिला कलेक्ट्रेट पर निजी स्कूलों ने DM को सौंपा ज्ञापन, NCERT पुस्तकों की अनिवार्यता पर जताई चिंता
एसोसिएशन ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि नया शैक्षणिक सत्र (2026-27) शुरू हो चुका है और जनपद के लगभग अधिक छात्र पहले ही निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीद चुके हैं। ऐसे में अचानक इन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाने से अभिभावकों को दोबारा किताबें खरीदनी पड़ेंगी, जो 'उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम-2018' की मूल भावना के विरुद्ध है।