चांपा: बम्हनीडीह नगर में 13 सितंबर से भागवत कथा का होगा आयोजन, कथा का वाचन करेंगे प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह नगर में 13 सितंबर से 19 सितंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. जिसे लेकर तैयारी की जा रही है. कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन जयपुरिया परिवार के द्वारा कराया जाएगा. इस आयोजन को लेकर नगर वासियों सहित आस पास के लोगों में उत्साह है.