पलिया: आचार संहिता लागू होते ही पलिया में प्रशासन एक्शन मोड में, जेसीबी से हटवाए गए राजनीतिक होर्डिंग्स
क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए नगर पालिका और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नगर में लगे सभी प्रकार के राजनीतिक बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को हटाने की बड़ी कार्रवाई की।