प्रतापगढ़: पदोन्नति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बनीं नमिता सिंह, एसपी प्रतापगढ़ ने कंधे पर 'सिल्वर स्टार' लगाकर दी शुभकामनाएं
बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा जनपद में तैनात महिला निरीक्षक नागरिक पुलिस श्रीमती नमिता सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर बधाई दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिला सहायता प्रकोष्ठ में कार्यरत श्रीमती नमिता सिंह के कंधे पर सिल्वर स्टार लगाकर उन्हें इस नई उपलब्धि की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना क