बाड़ी: खेत में पेड़ के नीचे मिला विवाहित महिला का शव, मृतका के पिता ने लगाया पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
Bari, Dholpur | Aug 27, 2026 बाड़ी उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र के चिलाचोंद गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला है। महिला के गले में फंदा लगा था और शरीर पर खून के निशान थे। सूचना मिलने पर आंगई थाना पुलिस और सरमथुरा सीओ दुलीचंद मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में