जहानाबाद: गया से समस्तीपुर जा रहा अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त, जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चालक गिरफ्तार
जहानाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से लदे ट्रक को जब्त किया। मध्य निषेध अधीक्षक ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। फिलहाल ट्रक गया से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले में जांच जारी है।