भीलवाड़ा: विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को, जिले में जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला और रैलियां होंगी
भीलवाड़ा। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल को शिक्षा विभाग, नगर निगम और पंचायती राज संस्थाओं जैसे विभागों के सहयोग से जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और समय पर उपचार के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा।