पृथ्वीपुर व निवाड़ी छात्रावासों में गूंजे कन्हैया के जयकारे, छात्राओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव
--
शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर बालिका छात्रावास पृथ्वीपुर एवं निवाड़ी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर छात्रावासों में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा और आरती से हुई। इसके बाद छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें श्री कृष्ण के भजनों पर नृत्य और बाल-लीलाओं का मंचन शामिल रहा।
इस दौरान पूरा छात्रावास परिसर "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा। छात्रावास प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं और सभी छात्राओं को प्रसाद वितरित किया गया। संस्थान के अधीक्षकों ने छात्राओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और जीवन में सच्चाई व कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन से छात्राओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
#ShriKrishnaJanmashtami #JansamparkMP #niwari
19 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026