एसडीएम सुश्री जैन ने अछरूमाता मंदिर परिसर का किया औचक निरीक्षण
एसडीएम ने व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा
--
आज दिनांक 07.09.2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन द्वारा अछरूमाता मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं परिसर की स्वच्छता से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। एसडीएम द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को परिसर में नियमित सफाई बनाए रखने तथा आने वाले श्रद्धालुओं हेतु स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा: मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए एसडीएम ने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत मडिया की गौशाला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ तहसीलदार पृथ्वीपुर, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (RI) तथा पटवारी सहित राजस्व विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh #jansamparkMP #niwari