चरपोखरी: चरपोखरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया
चरपोखरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं से लेकर गरीबों में भी उनके जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह का माहौल रहा। चरपोखरी बाजार पर बुधवार की दोपहर 2:00 के करीब राजद के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर समारोह पूर्वक मनाया गया।