फूलिया कलां: रसद विभाग के 3 प्रवर्तन निरीक्षकों पर फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचना का मामला दर्ज, फूलियाकलां पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
फूलियाकलां थाना क्षेत्र के खामोर गांव स्थित उचित मूल्य की दुकान के डीलर ने रसद विभाग के तीन प्रवर्तन निरीक्षकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की कड़ाई से जांच शुरू कर दी है।