हरदोई: अरविंद कुमार राय को शाहाबाद कोतवाली और बिलग्राम कोतवाली की कमान विजय कुमार को सौंपी गई
Hardoi, Hardoi | Feb 20, 2026 शाहाबाद कोतवाली के पूर्व में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के निलंबित होने के बाद रिक्त हुए शाहाबाद थाने की कमान अब निरीक्षक अरविंद कुमार राय को सौंपी गई है। अरविंद कुमार राय इससे पहले बिलग्राम थाने के प्रभारी निरीक्षक थे।वहीं, बिलग्राम थाने में रिक्त हुए प्रभारी निरीक्षक के पद पर निरीक्षक विजय कुमार की तैनाती की गई है।