कैमूर जिले के दुर्गावती के बहेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने बुधवार की मध्यरात्रि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर हेरोइन तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राहक के इंतजार में पुड़िया लेकर खड़ा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसंतपुर गांव निवासी सुराहु बिंद, पिता रामदहिन बिंद के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 5.61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई