झांसी: सदर बाजार क्षेत्र की महिला ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर तहसील दिवस में अधिकारियों को दिया प्रार्थना पत्र
Jhansi, Jhansi | Feb 1, 2025 सदर बाजार थाना क्षेत्र की परदेसी मोहल्ले की रहने वाली महिला देवली ने सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। और उसकी जमीन पर विपक्षियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गई। महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर विपक्षियों ने जबरन कब्जा कर लिया है, और वह उसकी जमीन को बेचना चाहते हैं। जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने मे की।