झांसी: वीरा गांव में शादी के 7 साल बाद महिला की मौत, मायके पक्ष ने आरोप लगाया- पति ने मारपीट करके जहर खिलाया, केस दर्ज
Jhansi, Jhansi | Feb 2, 2025 झांसी में शादी के करीब 7 साल बाद एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को परेशान कर रहे थे। मारपीट कर जहर देकर उसकी हत्या की गई है। वहीं, ससुराल वालों ने जहर खाकर महिला के सुसाइड करने की बात बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।