शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट
शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री शांता कुमार ने शिक्षा मंत्री को अपनी स्वलिखित पुस्तक ‘निज पथ का अविचल पंथी’ भेंट की। रोहित ठाकुर ने पुस्तक भेंट करने तथा अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शांता कुमार का सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव, विचारों की स्पष्टता तथा हिमाचल प्रदेश और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका मार्गदर्शन और अनुभव प्रदेश के लिए मूल्यवान धरोहर हैं। इस दौरान प्रदेश के विकास, सार्वजनिक जीवन तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई।
रोहित ठाकुर ने शांता कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
Kangra, Kangra | Nov 16, 2026