करछना: तहसील करछना परिसर में एनडीआरएफ की टीम ने आयोजित राहत चौपाल में लोगों को आपदा से बचाव की जानकारी दी
करछना तहसील परिसर में गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब एनडीआरएफ की टीम द्वारा राहत चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ के पी श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा रहे। एनडीआरएफ की टीम ने सांप काटने, आकाशीय बिजली एवं पानी में डूबकर मौत को लेकर जागरूक किया। साथ ही दैवीय आपदा से मौत होने के बाद पोस्टमार्टम की अनिवार्यता को भी समझाया।