करछना: बलापुर गांव के ग्राम प्रधान पर कच्चे मार्ग के पैसे के गमन के आरोप में हुई कार्रवाई से नाराज प्रधानों ने किया प्रदर्शन
तहसील करछना के चाका ब्लाक अंतर्गत बलापुर गांव की ग्राम प्रधान नीलम पथिक पर 300 मीटर लंबा कच्चा मार्ग का धन गमन के आरोप में कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे के करीब ब्लॉक के समस्त गांव के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिषर में इकट्ठे होकर आदेश वापस लिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।