ऊना: जिले में नगर परिषद और नगर पंचायतों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित, जिलाधीश ने जारी किए आदेश
ऊना जिले में नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ और नगर पंचायत अंब, गगरेट, दौलतपुर चौक, टाहलीवाल व बंगाणा के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने नगर निगम चुनाव नियम 2015 के तहत आदेश जारी किए। पूर्व में जारी प्रारूप पर 9 जून तक कोई आपत्ति न मिलने के कारण इसे अंतिम रूप दिया गया।