ऊना: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में जिला के 294 लाभार्थी बच्चों को मिली ₹3.11 करोड़ की सहायता: डीसी
ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 294 लाभार्थी बच्चों को सामाजिक सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न मदों में ₹3.11 करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। बैठक में जिले में बाल कल्याण और संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की समीक्षा की गई।