ऊना: युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, दुलैहड़ में आयोजित किया नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में जिला युवा कांग्रेस द्वारा एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरवार को दुलैहड़ स्थित लेवर हॉस्टल परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस शिविर का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने किया।