सारंगपुर: सीईओ ने 31 पंचायत सचिवों और 18 रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, बैठक में थे अनुपस्थित
सारंगपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमेंद्र गोविंद ने शनिवार को शाम 4 बजे बताया कि जनपद में जल गंगा संवर्धन अभियान ,पीएम आवास, ई केवाईसी, नल जल योजना ,मनरेगा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक की गई थी ।जिसमें 31 पंचायत सचिव और 18 रोजगार सहायक अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है संतुष्टि पूर्वक जॉब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।