मीनापुर: अलीनेउरा चौक पर कार और ऑटो की टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के अलीनेउरा चौक के समीप अनियंत्रित कार ने ऑटो में जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को ईलाज हेतु एसकेएमसीएच भेजा।