मीनापुर: शनिचरा स्थान चौक पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने नई कृषि बिल का किया विरोध
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के शनिचरा स्थान चौक पर नई कृषि बिल के खिलाफ ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के द्वारा सोमवार दोपहर डेढ़ बजे में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कानून की प्रतियां जलाकर सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों पर आक्रोश प्रकट किया गया।