मीनापुर: मकसूदपुर के पास एनएच पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल, अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के समीप एनएच पर अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना रविवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। इस घटना में बाईक पर सवार पिता व पुत्री घायल हो गए। जहां पिता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन फानन में ईलाज हेतु एसकेएमसीएच भेजा।