मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी, बाजार से सब्जी खरीदने जा रही थी, प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर लड़की की मां ने सोमवार शाम चार बजे में हरका यशवंत गांव के संजय शाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को पुत्री बाजार से सब्जी खरीदने जा रही थी। बीच रास्ते में आरोपित ने घेरकर मोबाइल नंबर मांगने लगा।