रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में 5 साल बाद पहुंचे आचार्य विश्वरत्न सागर महाराज का स्वागत, महिला शक्ति ने मंगल कलश धारण कर परिक्रमा की
रामगंजमंडी में आचार्य विश्वरत्न सागर महाराज का सोमवार शाम करीब 4 बजे नगर में मंगल आगमन हुआ। स्टेशन चौराहे पर समाजजनों ने जयजयकार के साथ उनकी अगवानी की। इस दौरान श्वेतांबर जैन श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख और समाज बंधुओं ने स्वागत किया। वही महिला शक्ति ने मंगल कलश धारण कर महाराज की परिक्रमा की।