रामगंजमण्डी: सुकेत मेगा हाइवे पर बाइक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत, 2 युवक गंभीर घायल, बाइक चालक शराब के नशे में रॉन्ग साइड से टकराया
सुकेत के जुल्मी रोड़ मेगा हाइवे पर एक बाइक और कार मे आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिनमें से 2 युवक गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से झालावाड़ अस्पताल रैफर किया गया। मामला सोमवार देर रात करीब 11 बजे पाटली नदी के पास का है। हादसे के दौरान बाइक सवार तीनो युवक अरनिया गोला गांव से बड़ोदिया गांव लौट रहे थे।