लालगंज: बरदह में समाधान दिवस के आयोजन में फरियादियों की जुटी भीड़, उनकी फरियाद सुनी गई, जल्द होगा मामलों का निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया । आयोजन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ । समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ जुटी रही और बारी-बारी से फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए । पुलिस तथा राजस्व से संबंधित मामले सामने आए ।