पाली: थाना पाली पुलिस ने ग्राम निवउआ निवासी एक आरोपी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | Jun 24, 2026 थाना पाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ ग्राम निवउआ निवासी एक आरोपी को बुधवार दोपहर के समय गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।