बहादुरपुर: करीला माता मंदिर परिसर में दबंग ने किशोरी से की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
करीला माता मन्दिर परिसर में दबंग द्वारा एक किशोरी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बामोरी शाला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने शनिवार-रविवार की दारमियानी रात लगभग 12:15 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को कानीखेड़ी निवासी भोला यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।