पोड़ैयाहाट: मोहर्रम में विधि व्यवस्था बनाए रखने को ले पोड़ैयाहाट थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
मोहर्रम में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार की शाम पोड़ैयाहाट थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डीएसपी हेड क्वार्टर जेपीएन चौधरी ने किया।उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी 16अखाड़ा प्रमुखों से बात किया और संभावित दिक्कतों पर चर्चा की। जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस फॉलो करने की बात कही गई है।