माडा: बंधा कोल प्रोजेक्ट: विस्थापितों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप, बिना सहमति के भू-अर्जन का आरोप
बंधा कोल प्रोजेक्ट के विस्थापितों ने ईएमआईएल पर गंभीर आरोप लगाये हैं। विस्थापितों का कहना है कि कंपनी से प्रभावित देवरी, पिड़रवाह, बंधा व तेंदुहा में जमीन का एक समान रेट तय कर कंपनी को लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है। रजिस्ट्री वेंडरों के यहां से जमीन खरीदारों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर परियोजना के लिए कथित रूप से सहमति तैयार करने के साथ हो ।