माडा: अडानी पावर प्लांट के विस्थापितों ने माडा उपखंड कार्यालय के सामने अपनी समस्याओं को लेकर संवाद किया
अडानी पावर प्लांट के विस्थापितों ने आज समस्याओं को लेकर बड़ी तादाद में लोग माडा उपखंड कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने कार्यालय के सामने ही बैठकर अपनी समस्याओं से माडा उपखंड अधिकारी को अवगत कराया,ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी अपनी मनमानी पर उतारू है और हमें ना जमीन का उचित मुआवजा मिल रहा है ना ही कोई रोजगार।