गरौठा: 25 साल से इंतजार, अब बारिश ने बहा दी पुलिया! 40 गांवों का संपर्क टूटा, फूलमाला लेकर जनप्रतिनिधि का इंतजार कर रहे ग्रामीण
गरौठा-राठ मार्ग पर केवलारी नाले की पुलिया बारिश में बह गई, जिससे करीब 40 गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि 25 साल से स्थायी पुलिया की मांग की जा रही है। अब ग्रामीण फूलमाला लेकर जनप्रतिनिधि के आने का इंतजार कर रहे हैं।