गरौठा: टोडी फतेहपुर में ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में ससुराल आए दामाद राहुल पाठक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने आत्महत्या की बात कही है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।