उज्जैन शहर: त्रिवेणी क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास बन रहे घाटों का संभागायुक्त व कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मार्ग तय करने के निर्देश
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस बढ़ा दिया है। रविवार सुबह संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने शिप्रा नदी तट पर निर्माणाधीन नए घाटों का निरीक्षण किया। त्रिवेणी क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास बन रहे घाटों का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए अलग-अ