उज्जैन में अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन ⚡🔥
उज्जैन शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और भारी-भरकम बिलों के विरोध में कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फ्रीगंज के टॉवर चौक से एक आक्रोश रैली निकाली, जो ज्योति नगर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर हो रही 4-5 घंटे की कटौती से आम जनता और व्यापारी बेहद परेशान हैं। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर से जुड़ी धांधली और कटौती की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस उग्र जन आंदोलन करेगी।
#UjjainNews #CongressProtest #SmartMeter #PowerCut #Sitit24News