उज्जैन: महामंडलेश्वर पर युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, महाराज ने बताया हनीट्रैप 🚨
उज्जैन के दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। एक युवती ने उन पर बलात्कार, मारपीट, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं, महामंडलेश्वर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए युवती पर ही हनीट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महाकाल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और सौंपे गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
#UjjainNews #CrimeNews #MPPolice #UjjainPolice #Sitit24News