सिराथू: सिराथू के पूर्व भाजपा विधायक को मिली धमकी, शिकायत पर पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी
सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ़ पप्पू पटेल को धमकी मिली है, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना सैनी में एक शिकायत पत्र के माध्यम से की। पूर्व विधायक ने पुलिस को दिये पत्र में बताया है कि जावेद नाम के शख्स ने उन्हें धमकी दी है और वह डरे हुए हैं।शिकायत पत्र में जावेद का नाम बताने पर फौरन केस दर्ज कर लिया गया और अब जावेद की तलाश पुलिस कर रही है।