सिराथू: बिसारा में विशाल नेत्र परीक्षण का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा नगर पालिका परिषद भरवारी के बिसारा जोन कार्यालय में जनहित में विशाल नेत्र परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष ने ईओ सुनील मिश्रा एवं लेखा लिपिक बब्लू गौतम के साथ कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही उपस्थित मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा बिसारा जोन कार्यालय में पौधारोपण भी किया।