सिराथू: राजस्व कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अफजलपुर सातों के लोगों ने सिराथू तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से की शिकायत
सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव के लोग शुक्रवार दोपहर सिराथू तहसील पहुंचे थे जहां पर एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव से राजस्व कर्मियों की शिकायत की है तथा तहसील परिसर में प्रदर्शन भी किया है राजस्व कर्मी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की मनमानी का आरोप भी लगाया है। एसडीएम से इन कर्मचारियों के ट्रांसफर की बात रखी है।