सिराथू: विसारा गांव में नाली की समस्या को लेकर पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष
भरवारी में जनसुनवाई के दौरान बिसारा की जनमानस द्वारा नाली निर्माण एवं निकासी की समस्याओं से को लेकर गुरूवार को नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने ईओ सुनील मिश्रा एवं लेखा लिपिक बब्लू गौतम के साथ मौके पर पहुंचकर नाली निर्माण एवं निकास से निजात दिलाने हेतु स्थानीय जनमानस से संवाद कर समाधान निकालते हुए आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द नाली का निर्माण किया जाएगा।