सिराथू: चमंधा गांव में पटरी के किनारे दीवार उठाने को लेकर नींव खुदवाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
चमंधा गांव के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे दीवार बनवाने के लिए की जा रही खुदाई का गुरुवार को जमकर विरोध किया। गांव की महिलाओं ने जेसीबी के आगे खड़े होकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दोनों ओर दीवार बनवाए जाने से उन्हें खेती-किसानी में दिक्कत आएगी। उधर, निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जिम्मेदारों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।