सिराथू: सीमेंट के ट्रक से कुचलकर देवीगंज चौराहे पर हुई बच्चे की मौत, लोगों ने किया सड़क पर चक्का जाम
कौशांबी के देवीगंज चौराहा पर सीमेंट की एक ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया जिसमें 8 वर्षीय दीपांशु सोनकर की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्सा इलाकाई लोगों ने सड़क पर चक्का जाम लगा दिया। इसकी खबर जब पुलिस को मिली तो मौके पर सैनी और कड़ा धाम पुलिस पहुंची है। एसडीएम सिराथू महेंद्र श्रीवास्तव ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया है।