शुजालपुर: किराना व्यापारी संघ के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री इंदर सिंह परमार
नगर में किराना व्यापारी संघ द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शुजालपुर विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यापारी बंधुओं से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। मंत्री परमार ने कहा कि व्यापारी समाज नगर की आर्थिक समृद्धि और सामाजिक विकास में महत्वप