कांके: रांची एयरपोर्ट पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का जोरदार स्वागत, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 रांची एयरपोर्ट गुरुवार शाम करीब पांच बजे ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और ढोल नगाड़ों के साथ उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। बात दें कि रघुवर दास ने कुछ दिनों पहले ही ओड़िशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।